झालावाड़| जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार मध्यरात्रि शहर के निर्भय सिंह सर्किल के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपी कैलाश को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से स्मैक बरामद की गई। पुलिस का दावा है कि जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 6.5 लाख रुपए है। जानकारी के अनुसार टीम निर्भय सिंह सर्किल के पास नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान आरोपी कैलाश को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास स्मैक मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।