सोजत में शहरी सरकार के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज सोमवार को चल रही है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सोजत के 40 वार्डों में से 9 के नतीजे आ गए है, जिसमें 8 में बीजेपी और एक कांग्रेस ने जीती है। सोजत के दो बार पूर्व अध्यक्ष रहे मोहनलाल टांक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हारे। दोपहर तक घोषित होंगे नतीजे सोजत नगरपालिका में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। इसमें 80.25 प्रतिशत वोटर्स ने अपने वोट डाले थे। सुबह 10 बजे तक स्थिति साफ होने का अनुमान है और दोपहर तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। सोजत नगरपालिका के चेयरमैन का पद अनारक्षित है। कुल 40 वार्डों के लिए 132 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें भाजपा के 40, कांग्रेस के 38 और 54 अन्य प्रत्याशी शामिल थे। सोजत के 40 वार्डों में कौन-कौन उम्मीदवार