श्रीगंगानगर में ईद-मिलादुन्नबी पर अहले सुन्नत वल जमात की ओर से 'जश्ने ईद मिलादुन्नबी' का आयोजन किया गया। नबी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस जश्न में बुधवार सुबह 9 बजे पुरानी आबादी स्थित मदीना मस्जिद से जुलूस-ए-मुस्तफा निकाला गया। मुख्य मार्गों से होते हुए निकला जुलूस मदीना मस्जिद के सदर हाजी मुहम्मद हुसैन और जिला ईमाम हकीम जान मोहम्मद लतीफी ने बताया- जुलूस मदीना मस्जिद से शुरू होकर लखारा चौक, उदाराम चौक, ट्रक यूनियन पुलिया, राधेश्याम की कोठी रोड, भाटिया पेट्रोल पंप, एन ब्लॉक स्थित पार्क, जवाहर नगर पुलिस थाना होते हुए इंदिरा चौक पहुंचा। यहां से बीरबल चौक, रविन्द्र पथ, गोल बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन, गंगासिंह चौक, भगतसिंह चौक, सूचना केंद्र पुलिया होते हुए ताराचंद वाटिका और फिर टावर रोड होते हुए वापस मदीना मस्जिद पहुंचा। जुलूस के समापन पर मस्जिद परिसर में सामूहिक लंगर का आयोजन किया गया। जुलूस को अनुशासित तरीके से आयोजित करने के इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। एक जुटता का संदेश दिया जिला ईमाम हकीम जान मोहम्मद लतीफी ने कहा- यह शहर गंगा-जमुनी तहजीब वाला और शांतिप्रिय और भाईचारे को बढ़ावा देने वाले लोगों का शहर है। जहां हर जाति, धर्म के लोगों द्वारा एकजुट होकर धार्मिक कार्यक्रम व त्यौहार शांति और सौहार्दपूर्ण मनाए जाते हैं और एकजुटता का संदेश दिया जाता है।