श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हिंदूमलकोट थाना इलाके के गांव 5 सी बड़ी सुजावलपुर में पुलिस ने खेत से 1 किलो 530 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपए आंकी गई है। ड्रोन के जरिए हेरोइन ड्रॉप की एसपी हरीशंकर ने बताया- खेत से हेरोइन के दो पैकेट मिले हैं। जिस बैग में हेरोइन रखी हुई थी, उस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए हेरोइन ड्रॉप की होगी। पुलिस जांच में जुटी पुलिस अब ड्रोन ड्रॉपिंग और हेरोइन सप्लाई से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी है। सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए नशे की तस्करी के मामलों को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चूनावढ़ थाना प्रभारी संजय सिंह कर रहे हैं। … ये खबर भी पढ़ें… श्रीगंगानगर में 50 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, 5 तस्कर गिरफ्तार:पाकिस्तान से 20 पैकेट में आई, पंजाब से डिलीवरी लेने बाइक पर आए थे तीन तस्कर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 50 करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई। तस्करी में शामिल पंजाब के तीन समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… … श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 60 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से गिराई गई, पंजाब के 4 युवक गिरफ्तार श्रीगंगानगर बॉर्डर पर ड्रोन से आई 12 किलो हेरोइन बरामद की गई। संयुक्त कार्रवाई में पंजाब के 4 युवक पकड़े गए, जो पाकिस्तान से आई इस खेप को उठाने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें…