श्रीगंगानगर शहर में विद्युत विभाग की ओर से बिजली लाइनों का मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते शनिवार को शहर के कई क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली बंद रहेगी। डिस्कॉम अधिकारियों के अनुसार, 132 केवी जीएसएस श्रीगंगानगर से निकलने वाली 33 केवी पुरानी आबादी लाइन के रखरखाव एवं मेंटेनेंस कार्य के कारण 33/11 केवी सब स्टेशन पुरानी आबादी, कुंज विहार और जेसीटी मिल जीएसएस की बिजली आपूर्ति सुबह 8 से 11 बजे तक प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में प्रभावित होगी सप्लाई पुरानी आबादी, उदाराम चौक, हाजी सिंह बोर्ड, पब्लिक फैक्ट्री रोड, मीन पार्क, गुल नगर, बस स्टैंड के आसपास, सत्यपाल बस्ती, चूना पार्क, पुरानी आबादी पुलिस थाने के आसपास, मिनी मायापुरी, मल्टीपर्पज स्कूल, धींगड़ा स्ट्रीट, सब्जी मंडी, चांदनी चौक, टावर रोड, कुंज विहार, श्याम नगर, शालीमार बाग, मेट्रो सिटी, मोहनपुरा, विनोद कॉलोनी, दुर्गा विहार, देव नगर, प्रताप नगर, करणपुर रोड और आसपास के इलाके। इसी तरह 33 केवी भगतसिंह चौक लाइन पर कार्य के चलते सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर, एसबीआई कलेक्ट्रेट शाखा, ट्रेजरी कार्यालय, कोर्ट कॉम्प्लेक्स, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मुख्य पोस्ट ऑफिस, आयकर कार्यालय, कोतवाली थाना, कोतवाली रोड, रेलवे स्टेशन रोड, पुलिस नियंत्रण कक्ष, गांधी चौक, नर्सिंग हॉस्टल, गोल बाजार, अग्रवाल टिफकी, पटेल मार्केट, सब्जी मंडी और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके अलावा 33/11 केवी उपकेंद्र पावर हाउस गेट से 132 केवी जीएसएस श्रीगंगानगर से निकलने वाले फीडर नंबर-5 की बिजली आपूर्ति भी बंद रखी जाएगी। इससे विद्युत कार्यालय, बीएसएफ, गंगानगर क्लब, डीएवी स्कूल, वाटरवर्क्स, रेलवे कॉलोनी, भगतसिंह कॉलोनी, शास्त्री बस्ती एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।