श्रीगंगानगर जिले में कार की टक्का ये बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक 15 फीट तक हवा में उछल कर दूर जा गिरा और तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को आसपास के लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की 7 महीने पहले शादी हुई थी। हादसे के बाद कार ड्राइवर गाड़ी के अंदर बुरी तरह से फंस गया था। कार का कांच तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। जबकि कार में बैठे 4 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर चूनावढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह ने बताया- बाइक सवार युवक के शव को जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। हादसा पदमपुर स्टेट हाईवे पर रविवार सुबह 8 बजे चूनावढ़ में भगवानसर ढाणी के पास हुआ। मृतक की पहचान मंगलदीप (30) पुत्र बुधराम निवासी 18 बीबी, श्रीगंगानगर के रूप में के रूप में हुई है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। पहले देखें हादसे की तस्वीरें… 15 फीट तक हवा में उछलकर गिरा बाइक सवार जानकारी के अनुसार- 18 बीबी निवासी मंगलदीप जिला हॉस्पिटल में भर्ती अपनी बहन का हाल जानकर बाइक से घर जा रहा था। पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद स्टेट हाईवे पर चढ़ रहा था। इसी दौरान श्रीगंगानगर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। मंगल की 7 महीने पहले शादी हुई थी। वह प्लंबर का काम करता था। मंगल के पिता बुधराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शादी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कार सवार कार सवार शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार पलटने के बाद कार में बैठे 4 युवक बाहर निकल गए जबकि कार का ड्राइवर बुरी तरह से फंस गया था। कार का कांच तोड़कर ड्राइवर को निकाला गया। कार सवार घायलों को चूनावढ़ के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। ….. ये खबर भी पढ़ें… उदयपुर में क्रेन ने बुजुर्ग को कुचला, मौत:30 सेकेंड तक लाश को देखता रहा ड्राइवर; गाड़ी छोड़कर भागा उदयपुर में क्रेन ने बुजुर्ग अंबालाल माली (75) को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट बड़ी गांव स्थित मोया चौराहे पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…