राहुवास|क्षेत्र में एक दिन पहले हुई तेज बारिश और हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी अगेती बाजरे की फसल जमीन पर गिर गई। इससे फसल के उत्पादन में कमी आने की आशंका है। वहीं किसानों को दाने खराब होने की चिंता सताने लगी है। राहुवास, कुंतलवास, कालूवास, पालूंदा सहित आसपास के कई गांवों में अगेती बाजरे की फसल खेतों में गिरने से नुकसान हुआ है। पकाव की ओर बढ़ रही फसल को बारिश और तेज हवा से काफी नुकसान हुआ है।