सवाईमाधोपुर| राज्य स्तर पर मॉडल स्कूल डूंगरपुर में आयोजित विज्ञान मेले में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल की कक्षा 10वीं के छात्र चिन्मय शर्मा ने मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने छात्र को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। छात्र चिन्मय ने राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में एग्रीकल्चर रोबोट बनाकर उसकी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया। छात्र ने जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।