नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राबाउमावि कांकरोली में पुलिस व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित हुई। डीएसपी नेत्रपालसिंह ने नशे से परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने नशे में लिप्त युवाओं और नशीली सामग्री की सप्लाई करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के प्रावधान बताए। छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। एडीईओ प्रारंभिक शिक्षा राजेंद्रसिंह चारण ने जिले में चल रहे अभियान की जानकारी देते हुए छात्राओं से स्वयं जागरूक रहने और परिवार व आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं की नशे से जुड़े सवालों और शंकाओं का समाधान किया। प्रधानाचार्य भवानीसिंह राव ने कहा कि युवा जाने-अनजाने नशे के दलदल में फंस जाते हैं, जिसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। अभियान प्रभारी रघुवीर ने संचालन किया। इस दौरान उप प्राचार्य नारायणसिंह चुंडावत सहित स्टाफ सदस्य व छात्राएं मौजूद रहीं।