सवाई माधोपुर| महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहू नगर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य राजेश मंगल us विजेता छात्राओं कृतिका सैन एवं कोनिका गोमे को सम्मानित किया। यह पोस्टर प्रतियोगिता स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित मतदाता जागरूकता गतिविधियोंके रूप में हुई। कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय के एसएसटी शिक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान का महत्व, मतदाता के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने तथा अपने परिवार एवं समाज में मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य राजेश मंगल ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जागरूक नागरिकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।