मॉडल टाउन-2 सहयोग नगर स्थित गुरुद्वारा भाई लालो जी दुःख निवारन साहिब में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व एवं पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी का गुरता गद्दी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मुख्य सेवादार बलकरण सिंह सरपाल ने बताया कि स्त्री सत्संग जत्थे की महिलाओं ने सुखमनी साहिब का पाठ, सिमरन, शबद गायन किया। हजूरी रागी भाई हरफूल सिंह ने गुरबाणी कीर्तन किया व कथा के जरिए संगत को गुरु इतिहास से रूबरू कराया। मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्त्री सत्संग की मुख्य सेवादार दलजीत कौर, मन्नत कौर व सुरजीत सिंह लखीना मौजूद रहे। अंत में अरदास हुई। प्रसाद बांटा व गर्म दूध का अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत पहुंची।