चूरू की तारानगर पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में 1 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में नागौर डीएसटी ने भी सहयोग किया। गिरफ्तार आरोपी पेमाराम जाट (37) नागौर जिले के डेरवा का रहने वाला है। उसे थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने नागौर में दबोचा। पुलिस ने 28 जुलाई 2025 को एक ट्रक से 3 किलो 28 ग्राम अफीम जब्त की थी। उस समय हिमताराम जाट और रामुराम जाट को गिरफ्तार किया गया था। पेमाराम तभी से फरार था, जिस पर चूरू एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर राजगढ़ उप कारागृह भेज दिया गया है। उसके खिलाफ श्रीबालाजी थाने में मारपीट के 2 मामले भी दर्ज हैं।