सारोला| कस्बे में रविवार को शारदीय नवरात्र स्थापना के साथ धार्मिक गतिविधियां शुरू हुईं। तीन मुंह बावड़ी मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, बालापुरा हनुमान मंदिर, ठथेरा बाग, नरसी मंदिर, सीनियर स्कूल हनुमान मंदिर और बाबा खेमजी मंदिर में पहले दिन सजावट की गई। नवदुर्गा नवयुवक मंडल और जय भवानी ग्रुप ने मातारानी की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की। मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए। रामायण पाठ की शुरुआत हुई।