रेलमगरा | श्रावण मास में क्षेत्र में धार्मिक आस्था का उल्लास दिखा। क्षेत्रवासियों ने खुशहाली की कामना के साथ कांवड़ यात्रा निकाली। यात्रा जीतावास में बनास नदी के पास स्थित महादेव मंदिर पहुंची। वहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। रेलमगरा शिव मंदिर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालु एकत्र हुए। पूजा के बाद कांवड़ में जल भरा। डीजे की धुन पर जयकारे लगे। कांवड़ यात्रा पंचायत समिति मार्ग से निकली। नृसिंह द्वारा चौक पहुंची। सदर बाजार, व्यास मोहल्ला, ब्रह्मपुरी, बस स्टैंड, गिलुंड चौराहा, जीवाखेड़ा होते हुए जीतावास पहुंची। जीतावास में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा।