कस्बे के गड़ाई तालाब से जल भरकर नवयुवक मंडल के कावड़िए 22 किलोमीटर दूर कुंतेश्वर महादेव फरारा पहुंचे। युवाओं ने दौड़ते हुए मंदिर तक कावड़ पहुंचाई। महादेव का जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा सुबह 10.30 बजे शुरू हुई। 11.30 बजे मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया गया। कमलेश तेली ने बताया कि नवयुवक मंडल की यह दूसरी डाक कावड़ यात्रा थी। इसमें 80 युवाओं ने भाग लिया। डाक कावड़ यात्रा में श्रद्धालु रिले रेस की तरह दौड़कर तय दूरी पूरी करते हैं। यात्रा शुरू होने के बाद कावड़ जमीन पर नहीं रखी जाती। मंदिर पहुंचने के बाद जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन हुआ। रास्ते में कावड़िए भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे।