शहर में दीनदयाल पार्क से अंबेडकर सर्किल की ओर से जाने वाले मार्ग पर पुलिया की सड़क खस्ताहाल है। प्रमुख मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। कई बार वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं। गिट्टी उछलने से आसपास के दुकानदार भी परेशान है। बारिश होने पर यहां हालात ओर भी खराब हो जाते हैं। कीचड़ से फिसलन बढ़ जाती है। लंबे समय से पुलिया को न तो चौड़ी किया गया है और न ही इस पर सड़क की सही मरम्मत की गई है।