शहर के आनंद विहार गुरुद्वारा साहिब में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व और श्रीगुरु अर्जन देव का गुरु गद्दी दिवस रविवार को मनाया गया। सवेरे 9 बजे से श्रीसुखमनी साहिब का पाठ हुआ। सिख सिंधी पंजाबी समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पाठ किया। सिख समाज के बलविंदर सिंह विट्ठल ने बताया सुबह 11 बजे से शबद कीर्तन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें जिले भर से आए रागी जत्थो ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया झालारापाटन से आए भाई आज्ञा सिंह ने गुरु अर्जन देव की जीवनी पर प्रकाश डाला। झालावाड शहर के ज्ञानी प्रीतम सिंह, राय सिंह,बलजीत सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। सवेरे से ही इस कार्यक्रम को लेकर समाज में काफी उत्साह था दोपहर 1:00 बजे गुरु का अटूट लंगर हुआ जिसमें बड़ी संख्या में सभी समाज के लोगों ने भाग लिया। झालावाड़ झालारापाटन सहित जिले के सिख, सिंधी, पंजाबी समाज सहित सभी समाज के लोग इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य सेवादार अवतार सिंह, सचिव राजेंद्र सिंह सलूजा, शेरू वीर, गुरविंदर सिंह, दलबीर सिंह, रणजीत सिंह, दिलबाग सिंह, प्रीतपाल सिंह, मनजीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह बग्गा, अमनदीप सिंह राजा, नीलम भाटिया, कमलजीत सिंह, जसवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह बग्गा, परमजीत सिंह बग्गा, हरजिंदर सिंह, अजीत सिंह काशवानी, प्रकाश लालवानी बड़ी सांख्य में समाज के पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे।