हीरापुरा गांव मे स्थित माताजी मंदिर परिसर से रविवार को पहाड़िया चामुंडा माता के लिए चौथी विशाल पदयात्रा धूमधाम से रवाना हुई।​ यात्रा का शुभारंभ मंदिर पुजारी जगदीश धाणका, समाजसेवी रामराज गुर्जर ने विधिवत ध्वज पूजन कर कराया। लालाराम व रामरतन गुर्जर ने बताया कि श्रद्धालु पहाड़िया चामुंडा माता के भजनों पर नाचते-गाते रवाना हुए। पदयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। पदयात्रा में समाजसेवी रामराज गुर्जर, नारायण, तेजपाल सेन, भरत गुर्जर, कानाराम गुर्जर, जगदीश, कमल, गौतम, लोकेश, गिर्राज सहित अनेक लोगों ने व्यवस्थाएं संभाली।