चौथ का बरवाड़ा | कस्बे में शुक्रवार को गणेश जी की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई‌‌। इस अवसर पर केशव बस्ती से बड़ी संख्या में महिला व पुरुष रंग-गुलाल के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो से होकर चौथ माता सरोवर पहुंची जहां गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पहले केशव बस्ती में पिछले 9 दिन से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किए गए।