राहुवास| कुंतलवास गांव में भोमिया जी महाराज के मंदिर तक पहुंचने के लिए बनाई गई नई टाइल सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी बन गई। सांवलराम, रामकरण, हनुमान, गिर्राज, महेश, प्रसादी सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनने के एक दिन बाद हुई बारिश में ही यह जगह-जगह से टूट गई। पानी के बहाव से कटाव हुआ और कई जगह गहरे गड्ढे बन गए। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का काम हाल ही में शुरू हुआ था। जिस हिस्से में एक दिन पहले टाइल सड़क बनाई गई, वह अगले ही दिन हुई बारिश का पानी नहीं झेल पाई। बारिश के बाद सड़क पर कई जगह कटाव से टाइलें उखड़ गईं और गड्ढे बन गए। सड़क की हालत देखकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।