बूंदी. डिस्कॉम की ओर से 11केवी फीडर नंबर 6 कुंभानगर पर बिजली लाइनों का रखरखाव किया जाएगा। इसके चलते तिरुपति विहार, कुंभा नगर, श्रीनाथपुरम, त्रिमूर्ति कॉलोनी, खेल संकुल के पीछे का एरिया, माहेश्वरी कॉलोनी, छत्रपुरा, नगर परिषद सहित आसपास के क्षेत्र की गुरुवार सुबह 11 से दोपहर 3 तक बिजली बंद रहेगी।