सवाई माधोपुर| श्री बांकी माता मंदिर राजबाग कॉलोनी में शारदीय नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पहले िदन हजारों श्रद्धालु दर्शन के िलए पहुंचे। मंदिर कमेटी ने चौराहा से लेकर बांकी माता मंदिर तक आकर्षण सजावट की है। रिंकू सोनी, राजेश गोयल ने बताया कि शारदीय नवरात्र में हजारों श्रद्धालु मंदिर में धूप लगाने आते हैं। पुजारी भगवती मीणा एवं टीकाराम मीणा ने बताया कि यह मंदिर लगभग 250 साल पुराना है। मंदिर में ब्राह्मणी माता, चौथ माता, श्री बांकी माता, केला देवी, बड़वासन माता, बिजासन माता विराजमान है। पुराने शहर में यह प्रसिद्ध मंदिर है।