नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में दो चरणों में हुए मतदान की मतगणना सोमवार को हुई। टोंक नगर परिषद में कमरा नंबर 1 में वार्ड नंबर 1 से 7 तथा कमरा नंबर 2 में वार्ड नंबर 29 से 36 की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती परिणामों में वार्ड नंबर 1, 3 और 4 में भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस को जीत मिली है। वार्ड नंबर 6 में निर्दलीय प्रत्याशी छोटू और वार्ड नंबर 7 में कांग्रेस के कल्याण मल विजयी रहे हैं। वार्ड नंबर 11 में निर्दलीय लालचंद, वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस के अतरम खान, वार्ड नंबर 13 में भाजपा की कौशल्या और वार्ड नंबर 14 में कांग्रेस के हरेन्द्र सांसी ने जीत दर्ज की है। 60 में से 59 वार्डों के परिणाम आ चुके है। वहीं वार्ड नंबर 2 में लोगों के विरोध के चलते किसी भी पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा हैं। अब पढ़िए कौन जीता टोंक नगर परिषद निवाई, पहले राउंड में 1 से 5 वार्ड को परिणाम घोषित पढ़ें निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी… राजस्थान के 10 नगर निगमों के नतीजे आज:भरतपुर में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग, जयपुर में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवारों पर फैसला राजस्थान की 47 नगर परिषदों, 252 पालिकाओं का रिजल्ट आज:35 हजार उम्मीदवारों का फैसला होगा; नतीजों के बाद सभापति-अध्यक्षों के लिए होगी जोर आजमाइश