टोंक में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के लिए APRT परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पहले दिन 5 लोगों ने 7 नामांकन दाखिल किए। सबसे ज्यादा नामांकन देवली नगर पालिका में 4 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। 8 नगर निकायों में एक भी नामांकन नहीं भरा किया है। 7 नामांकन आए ADM विनोद मीणा ने बताया आज दूनी और देवली नगर पालिका में कुल 7 नामांकन आए हैं। देवली और दूनी नगर पालिका के अलावा अन्य नगर निकाय में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं है। टोंक नगर परिषद के लिए नामांकन दाखिल करने का स्थल APRT परिसर में रखा है। यहां एसडीएम (रिटर्निंग अधिकारी) सीमा खेतान ने बताया कि आज एक भी नामांकन नहीं भरा है। नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए लोग 270 फार्म ले गए हैं। 156 लोगों ने जमानत राशि जमा कराई टोंक नगर परिषद के वार्डों में चुनाव लड़ने के इच्छुक 156 लोगों ने जमानत राशि जमा कराई है। सामान्य वर्ग के प्रति व्यक्ति 4 हजार रुपए और अन्य वर्ग, महिलाओं के लिए 2 हजार रुपए प्रति व्यक्ति की जमानत राशि है। टोंक नगर परिषद के वार्डों के लिए पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों की दिनभर नामांकन दाखिल करने का स्थल APRT परिसर में चहल पहल बनी रही ।