टोंक जिले में भी अब खाद की ऑनलाइन बुकिंग होगी। दूसरे चरण में इसकी शुरुआत टोंक जिले में 25 अगस्त सुबह 6.30 बजे से होगी। इसको लेकर कृषि विभाग के अधिकारी तैयारियों को अंतिम देने में जुटे हुए हैं। पहले चरण में राजसमंद और सिरोही जिले में किसानों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग कर अनुदानित उर्वरक क्रय के लिए नवीनतम प्रणाली फ्रेम वर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल 25 जून को पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। अब इसे टोंक में शुरू किया गया है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक राम लाल जाट ने बताया- योजना में सभी अधिकारियों को उनके काम सौंप दिए गए हैं। शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।