टोंक की स्टूडेंट रीत कुमावत ने गत दिनों बेंगलुरु में हुई 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में ताइक्वांडो के 48 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, वायु सेना स्टेशन जालहल्ली (पश्चिम), बेंगलुरु में हुई थी। रीत ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक अपने माता-पिता, गुरुजनों और द टाइगर मार्शल आर्ट एकेडमी में मिले प्रशिक्षण के दम पर जीता। टोंक पहुंचने पर खेल प्रेमियों और एकेडमी में उनका स्वागत किया गया। एकेडमी में मार्गदर्शन के रूप में जुड़े रमेश प्रजापत ने बताया कि 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 गत दिनों पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, वायु सेना स्टेशन जालहल्ली (पश्चिम), बेंगलुरु में हुई थी। इस प्रतियोगिता में टोंक की स्टूडेंट रीत कुमावत, पुत्री डॉ. मनेष कुमावत ने स्टूडेंट 48 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। रीत ने इसी भार वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। टोंक पहुंचने पर किया स्वागत राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के बाद रीत कुमावत के टोंक पहुंचने पर खेल प्रेमियों और द टाइगर मार्शल आर्ट एकेडमी में उनका जोरदार स्वागत किया गया। रीत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पेरेंट्स, गुरुजनों और द टाइगर मार्शल आर्ट एकेडमी को दिया। वह इसी एकेडमी में ताइक्वांडो खेल की कई बारीकियां सीख रही हैं और वर्तमान में यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता था स्वर्ण रीत कुमावत इसी साल पूर्व में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। रीत का पिछले साल भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई हुआ था। वह इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी हैं। माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं रीत के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर द टाइगर मार्शल आर्ट एकेडमी टोंक में उनका स्वागत किया गया। एकेडमी के संचालक कृष्ण मुरारी प्रजापत, समाजसेवी राजकमल चंदेल, कोच अमित बड़थ्वाल, धन्नालाल वर्मा, रमेश चंद्र प्रजापत, सुमित दीक्षित, प्रवीण सिंह चौधरी और पुरुषोत्तम जायसवाल ने स्टूडेंट को माला पहनाई और मिठाई खिलाई। सभी ने रीत कुमावत और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।