इस्लामपुर | मुख्य बाजार से दर्जियों के मोहल्ले में जाने वाले मुख्य रास्ते के बीच में विद्युत पोल होने से वार्ड के लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत पोल बीच रास्ते में होने से वाहन लाने ले जाने के लिए वार्ड के लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है। घनश्याम टेलर ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। वार्ड के लोगों ने बीच रास्ते में लगे बिजली पोल को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। बिजली पोल को बीच रास्ते से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने से कॉलोनी में बिना किसी रुकावट के वाहन प्रवेश कर सकेंगे जिससे वार्डवासियों को परेशानी से निजात मिलेगी।