भास्कर न्यूज | रेलमगरा राउप्रावि मोरा में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि एसीबीईओ यशवंतकुमार जोशी रहे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक नानालाल सुखवाल ने की। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष नीलम सोमानी, सीताराम खटीक, भेरूलाल कुमावत रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत नृत्य पेश किया। राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति भी दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बैडमिंटन का खेला गया। यशवंतकुमार जोशी ने शिक्षकों से खेलों में उत्साह से भाग लेने की अपील की। खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उतरने को कहा। नानालाल सुखवाल ने आभार जताया। संचालन प्रेमसिंह राणावत ने किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स सहित अन्य खेल होंगे। आयोजन को लेकर शिक्षकों में उत्साह दिखा। इस दौरान ख्यालीलाल विजयवर्गीय, धनराज गोस्वामी, अशोककुमार सिंयाल, राधेश्याम वैष्णव, हीरालाल जाट, हीरागिरी गोस्वामी, ओमप्रकाश जीनगर, जितेंद्र बुडानिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।