उदयपुर में 2 करोड़ की रिश्वत मामले में गिरफ्तार एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश सोनी और दलाल सज्जन सिंह को लेकर नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार- ACB के अफसरों के हाथ एक रिकॉर्डिंग लगी है। रिकॉर्डिंग में सज्जन सिंह जैन और शिकायतकर्ता (परिवादी) निरंजन मोगरा के बीच की बातचीत है। इसमें सज्जन सिंह ने कहा था- ‘आपके (परिवादी) बारे में साहब (मुकेश सोनी) से मैंने बात कर ली है। 2 करोड़ की रिश्वत में से 1 करोड़ रुपए ऊपर तक जाएगा। आप तो जल्दी से इसकी (पैसे) व्यवस्था करो।’ अब ACB के सामने दो बड़े सवाल हैं- वहीं ACB टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद से मुकेश सोनी के मोबाइल को चालू कराने के प्रयास में जुटी है। उसने पूछताछ में पासवर्ड नहीं बताया। मोबाइल से रिश्वत के बंटवारे की चेन का खुलासा होने की संभावना है। ASP ने एक दिन में 3 बार बदला था मिलने का समय आरोपी ASP मुकेश सोनी ने फतहसागर झील किनारे रानी रोड पर रिश्वत की बात करने के लिए 23 सितंबर का दिन तय किया था। इस दिन मुकेश सोनी ने तीन बार मिलने का समय बदला था। पहले सुबह 10 बजे मिलने के लिए बोला। इसके बाद दोपहर 1 बजे का समय फिक्स किया। 1 बजे भी नहीं मिला और शाम 5 बजे मिलने का समय दिया। दलाल ने शिकायतकर्ता को आश्वस्त किया कि 5 बजे साहब पक्का आ रहे हैं। निरंजन मोगरा को लेकर सज्जन सिंह महाकालेश्वर मंदिर के पास पहुंचा। वहां काफी देर तक दोनों मुकेश सोनी का इंतजार करते रहे। डेढ़ घंटे बाद शाम 6:30 बजे मुकेश सोनी वहां पहुंचा। फिर अपनी कार साइड में पार्क की। निरंजन और सज्जन को कार में बुला लिया। तीनों में करीब 4 मिनट बातचीत हुई। पूरी बातचीत में मुकेश सोनी कम ही बोला। उसने मोबाइल स्क्रीन पर 2 करोड़ रुपए लिखकर बताए और सज्जन सिंह से बात करने को बोला। मामले में फरार कॉन्स्टेबल को फिर एसओजी में लगाया मामले में रीडर कॉन्स्टेबल जसवंत राव फरार चल रहा है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने एसओजी एडीजीपी की अनुशंसा पर गुरुवार को प्रदेशभर में 30 कॉन्स्टेबलों को अलग-अलग शहरों की एसओजी में लगाया है। इसमें खास बात ये है कि 2 करोड़ के घूस मामले में फरार चल रहे जसवंत सिंह राव को भी वापस एक साल के लिए एसओजी में लगा दिया है। इसके साथ कॉन्स्टेबल अंकित को भी तैनात किया है। फरार रीडर और एएसपी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी एसीबी फरार जसवंत राव के पकड़े जाने पर एसीबी की टीम एएसपी मुकेश सोनी और रीडर को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। शिकायतकर्ता से जब्त किए सोने के बैंगल, घड़ी, जमीन के दस्तावेज और 3 खाली चेक को लेकर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पूछताछ में एएसपी मुकेश सोनी ऐसा कोई कीमती सामान और दस्तावेज जब्त किए जाने की बात से साफ इनकार कर रहा है। बता दें कि निरंजन मोगरा और उसकी पत्नी हेमलता कांकरिया की गिरफ्तारी के समय एएसपी ने उनके घर से 2 किलो सोना, 11 लाख रुपए नकद, सोने के बैंगल, घड़ी, जमीन के दस्तावेज जब्त किए थे। निरंजन का आरोप है कि एसओजी ने सोने के बैंगल, सोने की घड़ी और जमीन के दस्तावेज जब्तगी रिकॉर्ड में ही नहीं दर्शाए गए। 2 करोड़ की डील के एक घंटे पहले ASP से घर मिलने गया था दलाल रिश्वत मामले में शुक्रवार को ACB टीम दलाल सज्जन सिंह को ASP मुकेश सोनी के अंबामाता स्थित आवास पर लेकर गई। जहां मौका तस्दीक कराई गई। जांच में सामने आया कि 2 करोड़ की डील वाले दिन दलाल सज्जन सिंह ASP सोनी से मिलने उनके घर गया था। शाम 6:30 बजे रानी रोड पर परिवादी से 2 करोड़ रिश्वत की डील हुई थी और उसके करीब एक घंटे पहले दलाल मुकेश सोनी के घर होकर आया था। जहां डील की पूरी प्लानिंग हुई थी। इसके बाद वह परिवादी को साथ लेकर रानी रोड पहुंचा था। एसीबी टीम को मुकेश सोनी के घर के आसपास के सीसीटीवी भी हाथ लगे है, जिससे दलाल के ASP के घर पहुंचने की पुष्टि हो रही है। … मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… उदयपुर-घूसखोरी का आरोपी-ASP एसीबी की ही कर रहा था जासूसी:iPHONE में छुपे राज, पूछताछ में नहीं बता रहा पासवर्ड; जानें- RPS कैसे जाल में फंसा 2-करोड़ रिश्वत केस-एसओजी रीडर ने कराए थे खाली-चेक पर साइन:ASP की गिरफ्तारी के बाद से गायब, मोबाइल भी बंद; एएसपी का है करीबी 2-करोड़ रिश्वत केस: ASP ने सोने की घड़ी-बैंगल गायब की:आरोप- रिकॉर्ड में नहीं दिखाया, 30 सितंबर से पहले रुपए देने को कहा था उदयपुर- 2 करोड़ रिश्वत मामले में ASP गिरफ्तार:272 प्लॉट घोटाला केस में FR के लिए हुई थी डील, ASP और दलाल 3 दिन रिमांड पर