उदयपुर में ऑल स्टार्स इनविटेशन क्रिकेट कप के तीसरे दिन रविवार को फील्ड क्लब मैदान खेले गए मुकाबले में फील्ड क्लब को 42 रन से हराकर ऑल स्टार्स टीम ​ने विजेता का खिताब हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल स्टार्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 152 रन बनाए। ऑल स्टार्स की ओर से प्रतीक परिहार ने 48 रन और सिद्धराज सिंह सोलंकी ने 28 रन बनाए। फील्ड क्लब की ओर से मोहित सुहालका और अंकित शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए। जवाब में सिद्धराज सिंह की घातक गेंदबाजी से फील्ड क्लब 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फील्ड क्लब की ओर से मोहित सुहालका ने 46 रन बनाए। ऑल स्टार्स की ओर से सिद्धराज सिंह ने 3 और आदित्य सिंह ने 2 विकेट हासिल किए। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर ऑल स्टार्स के सिद्धराज सिंह सोलंकी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एक्सेलेयर क्लब ने मेयो कॉलेज को 4 विकेट से हराया दूसरे मुकाबले में एक्सेलेयर क्लब ने मेयो कॉलेज को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेयो कॉलेज ने निर्धारित 20 ओवर में 151 रन बनाए। मेयो क्लब की ओर से शैरी सिंह ने 40 और युगराज सिंह ने 36 रनों का योगदान दिया। एक्सीलेयर क्लब की ओर से नितेश गायरी ने दो विकेट हासिल किए। शानदार गेंदबाजी के लिए एक्सीलेयर क्लब के नितेश गायरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक मेयो कॉलेज के योगराज सिंह, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मेयो कॉलेज के संजय जोशी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ऑल स्टार्स के प्रतिक परिहार और प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज का खिताब फील्ड क्लब के निशांत कच्छावा को घोषित किया गया। देश के टॉप रैंक कॉलेज की टीमों ने लिया हिस्सा: जाह्नवी कुमारी मेवाड़ मेवाड़ पूर्व राजपरिवार से जुड़ी जाह्नवी कुमारी मेवाड़ ने बताया कि इस टूर्नामेंट में इंडिया के टॉप रैंक मेयो कॉलेज, डून आदि कॉलेज आदि की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के दौरान जापान, न्यूयॉर्क, यूरोप और इंडिया से अलग-अलग जगहों से गेस्ट आए। इस अवसर पर ऐतिहासिक पेंटिंग्स भी डोनेट की गई। इससे जो फंड एकत्रित होगा। वह दिव्यांगों की देखभाल, उनकी एजुकेशन और रोजगार पर खर्च होगा। हमने हाल ही जोधपुर में दिव्यांगों का नेशनल लेवल का क्रिकेट टूर्नामेंट भी कराया था। उदयपुर में हुए इस टूर्नामेंट में भी व्हीलचेयर क्रिकेटर और सामान्य क्रिकेटर का एक साथ मैत्री मैच रखा गया। ताकि समाज दोनों को बराबर नजरिए से देखा जाए। भले ही वे शारीरिक रूप से अक्षम हैं लेकिन उनमें भी खेल के प्रति जोश और जुनून है।