उदयपुर में अंनत चतुर्दशी पर्व को लेकर आज पुलिस द्वारा ट्रेफिक और रूट डायवर्जन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आज अलग-अलग मोहल्लों से गणपति की मूर्तियों को शोभायात्रा के रूप में झील किनारे सांकेतिक जलाभिषेक के लिए लाया जाएगा। ​जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। मूर्तियों को खासकर गणगौर घाट, पिछोला झील, फतहसागर, स्वरूप सागर, दूधतलाई, गोवर्धन सागर तालाब पर सांकेतिक जलाभिषेक किया जाएगा। एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि जगदीश चौक की तरफ से सांकेतिक जलाभिषेक समाप्ति तक ट्रेफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। इन रूट से आवाजाही बंद रहेगी सुबह 10 बजे से समाप्ति तक सभी तरह के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। गणपति की मूर्तियों का सांकेतिक ​जलाभिषेक करने गणगौर घाट पर आने वाले वाहनों की निकासी चांदपोल की तरफ से रहेगी। साथ ही रंग निवास से जगदीश चौक तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसी तरह हाथीपोल से घंटाघर वाया जगदीश चौक तक, चांदपोल से जगदीश चौक और भड़भूजा घाटी से जगदीश चौक तक प्रवेश बंद रहेगा। घंटाघर होते हुए जगदीश चौक तक एंट्री बंद सूरजपोल दरवाजे से स्थल मंदिर, मुखर्जी चौक, बड़ा बाजार, घंटाघर होते हुए जगदीश चौक तक प्रवेश निषेध रहेगा। ट्रेफिक डायवर्जन के लिए ट्रेफिक पुलिस द्वारा निर्धारित रूट पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को छूट रहेगी। पुलिस ने आमजन से ट्रेफिक व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।