उदयपुर में क्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। क्रेन ड्राइवर ने सड़क पर पैदल चलते बुजुर्ग अंबालाल माली (75) को पीछे से टक्कर मारी। टायरों के नीचे आने से अंबालाल की मौके पर ही मौत हो गई। बड़गांव थाना क्षेत्र के बड़ी गांव स्थित मोया चौराहे पर यह घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में क्रेन ड्राइवर बुजुर्ग अंबालाल को टक्कर मारते दिख रहा है। हादसे का पता लगने पर ड्राइवर क्रेन से उतरा और करीब 30 सेकेंड तक टायर के नीचे दम तोड़ते बुजुर्ग को देखता रहा। इसके बाद वहां से दौड़ते हुए गली से फरार हो गया। पहले देखें हादसे के 3 PHOTOS क्रेन जब्त, फरार ड्राइवर की तलाश जारी बड़गांव थानाधिकारी हितेश यादव ने बताया- सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया चल रही है। क्रेन को जब्त कर लिया है। वहीं फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। परिजनों से रिपोर्ट लेने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने जताया आक्रोश हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना के खिलाफ आक्रोश जताते हुए ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग घर से बाहर किसी काम से गए थे। ……… यह खबर भी पढ़ें... हेड कॉन्स्टेबल को ट्रक ने कुचला, मौत:हाईवे पर ओवरस्पीड और लेन ड्राइव सिस्टम की निगरानी कर रहे थे कोटपूतली में हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र यादव (57) को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना अम्बाला-पनियाला हाईवे पर हुई थी। (पूरी खबर पढ़ें)