उदयपुर में स्थानीय समस्याओं को ‘भास्कर समाधान’ के रूप में एक सशक्त जनमंच मिला है। इस मंच के माध्यम से कोई भी अपनी समस्या सीधे उन जिम्मेदारों तक पहुंचा सकते हैं जो उनकी परेशानियों को तुरंत हल कर सकते हैं। शहर में इस मंच का असर भी देखने को मिल रहा है और लोगों की लंबित समस्याओं का लगातार समाधान भी हो रहा है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… कंक्रीट की रोड हुई पोली, हादसे का रहता डर उदयपुर की ओड बस्ती, अम्बामाता स्कीम से अशोक कुमार पंवार ने पोली कंक्रीट रोड की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि मुख्य रोड पर सीवरेज लाइन के पास कंक्रीट की सड़क खोखली हो गई है। इससे यह कभी भी धंस सकती है। दो पहिया वाहन चालकों के साथ भी हादसा हो सकता है। इस गड्‌ढे को अगर समय रहते ठीक नहीं किया गया तो सीवरेज लाइन भी धंस सकती है। 20 दिन से नहीं जल रही चौक की स्ट्रीट लाइट उदयपुर के पहाड़ा के यूनिवर्सिटी रोड, गणेश नगर के हनुमान चौक में स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या अजय शर्मा ने भेजी है। उन्होंने बताया कि बीते 20 दिनों से हनुमान चौक की स्ट्रीट लाइट्स काम नहीं कर रही हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई हल नहीं हो सका है। अंधेरे के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। टूटी सड़क पर बड़े गड्‌ढे, दुर्घटना का रहता डर हिरण मगरी के सेक्टर–13, खेड़ा से अजय बजाज ने खराब और जर्जर रोड की समस्या भेजकर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि सविना सब–सिटी सेंटर में सड़कों की हालत इतनी खराब है कि यहां से आने–जाने में भी डर लगता है। बड़े–बड़े गड्‌ढे, उनमें बरसात का भरा पानी और उखड़े डामर की रोडी–गिट्‌टी से वाहनों के स्लिप होने का डर हमेशा बना रहता है। सड़कों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, राहगीर परेशान हिरण मगरी के सेक्टर–13, खेड़ा से अजय बजाज ने ही बेसहारा पशुओं की समस्या भी पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि स्मार्ट सिटी उदयपुर में जगह–जगह पशुओं का जमावड़ा ट्रैफिक व्यवस्था के साथ–साथ यहां के टूरिज्म को भी प्रभावित कर रहा है। सड़क के बीचों–बीच झुंड में बैठे इन बेसहारा पशुओं से टकराकर वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद ठीक हुई रोड लाइट कालका माता मंदिर मार्ग, छोटी पीपली, पहाड़ा से अशोक गाेयल ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि अंधेरे के कारण बारिश के इस मौसम में लोगों को काफी असुविधा हो रही है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने रोड लाइट ठीक करवाकर लोगों की परेशानी का हल कर दिया है। लोकेश गारु बने ‘पब्लिक के स्टार’ हरीश कुमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी समस्या पोस्टकर समाधान की अपील की थी। उन्होंने शहर के खेमपुरा स्थित मेवाड़ खनिज गेट टाटा पावर के पास नाली के ऊपर लगे गटर के ढक्कन के टूट जाने की समस्या शेयर की थी। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के जमादार लोकेश गारु ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश