उदयपुर शहर में लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। कहीं सीवर लाइन के पास गड्ढे से हादसे का खतरा बना हुआ है तो कहीं स्ट्रीट लाइट और नाली के टूटे कवर से लोग परेशान हैं। वहीं, रोड लाइट और पेयजल से जुड़ी कुछ समस्याओं का संबंधित विभाग की ओर से समाधान कर लोगों को राहत भी दी गई है। दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... नगर निगम के लाइनमैन अनिल बने आज के 'पब्लिक के स्टार' राणा प्रताप नगर से त्रिलोक इकबाल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है। लाइट बंद होने से रात के समय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद नगर निगम के लाइनमैन अनिल ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से रोड लाइट ठीक करवाकर समस्या का समाधान कराया। लाइट चालू होने से क्षेत्र में रोशनी बहाल हुई और लोगों को राहत मिली। त्वरित कार्रवाई के लिए नगर निगम के लाइनमैन को आज का 'पब्लिक स्टार' चुना गया। पांच महीने से बंद पानी की टंकी की समस्या हुई दूर मानवखेड़ा से विष्णु पटेल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि चरण विहार कॉलोनी में पिछले पांच महीने से पानी की टंकी बंद पड़ी थी। इससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी हुई थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर पानी की टंकी की समस्या का समाधान कर दिया गया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... सीवर लाइन के पास गड्ढा बना हादसे का खतरा अंबामाता स्कीम से अशोक कुमार पंवार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सीवर लाइन के पास बड़ा गड्ढा हो गया है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहनों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने गड्ढे को जल्द भरवाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। स्ट्रीट लाइट की कमी से कई हिस्सों में अंधेरा फतेहपुरा से आमिर अहमद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि अरोड़ा नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की कमी है। इसके कारण कई हिस्सों में रात के समय अंधेरा रहता है। अंधेरे में सड़क पर बने गड्ढे भी दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है। टूटे नाली कवर से हादसे का खतरा फतेहपुरा से आमिर अहमद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नालियों के कवर टूटे हुए हैं। सड़क से दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। टूटे कवर के कारण वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नाली के कवर जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। कई दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब, रात में अंधेरा शास्त्री नगर सेक्टर-3 से शेखावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट कई दिनों से काम नहीं कर रही है। रात के समय लाइट बंद रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट जल्द ठीक कराने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:फिर से रोशन हुई रोड लाइट, चोक नालियां भी हुईं साफ, जमादार अजय घारु बने 'पब्लिक के स्टार' 2.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 3.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 4. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 5.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 6.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 7.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 8.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 9.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप