उदयपुर शहर के कई इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक अनदेखी के कारण आम जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है। हिरण मगरी में सालों से जमा कचरे की बदबू, खुमानपुरा और नीमच खेड़ा में पेयजल कनेक्शन के अभाव में गहराया जल संकट और गिरवा में चार सालों से खस्ताहाल पड़ी जलभराव वाली सड़क ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है। हालांकि, 'भास्कर समाधान' की पहल रंग ला रही है। चित्रकूट नगर में महीनों से बंद पड़ी लाइटें ठीक होने और मल्ला तलाई में नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा के जरिए कचरा साफ कराने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… कई सालों से पूरी गली में नहीं हुई सफाई
उदयपुर शहर के हिरण मगरी के सेक्टर 14 निवासी कुलदीप ने कचरे की समस्या के बारे में 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि पिछले कई सालों से पूरी गली में कचरा जमा हो रहा है। कोई साफ-सफाई नहीं करने आता है, जिसके कारण गंदगी और बदबू की काफी ज्यादा समस्या हो रही है।
पेयजल कनेक्शन न होने से परेशान लोग
महावीर कॉलोनी पार्क खुमानपुरा के रहने वाले सुनील सैन ने पेयजल कनेक्शन न होने की समस्या बताई है। उन्होंने लिखा कि पानी रोड पर बह रहा है और घरों में नहीं आ रहा है। लंबे समय से ये समस्या बनी हुई है। इसके कारण कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी आती है।
नीमच खेड़ा क्षेत्र में पेयजल सप्लाई नहीं
देवली क्षेत्र के नीमच खेड़ा निवासी प्रभु लाल मेघवाल ने भी पानी से संबंधित समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि सीताराम मंदिर के पीछे सालों से पानी की पाइपलाइन डाली हुई है, लेकिन पानी आज तक नहीं आया है। इस कारण से कई लोगों को दूर जाकर पानी लाना पड़ता है।
जलभराव वाली रोड पर चलने को मजबूर लोग
गिरवा इलाके के रहने वाले राजेंद्र शर्मा ने 'भास्कर समाधान' पर अपने इलाके की सड़कों की समस्या साझा की है। राजेंद्र ने बताया कि पिछले चार सालों से सड़क की हालत काफी खराब हो रही है। कोई भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने इस इलाके में सड़क निर्माण की मांग की है।
कई महीनों से खराब लाइट हुई ठीक
उदयपुर के चित्रकूट नगर के रहने वाले कमलेश ढोल ने लिखा था कि कॉलोनी में कई महीनों से लाइट खराब थी। पूरी गली में अंधेरा हो रहा था और आने-जाने में परेशानी आती थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाई है।
अहमद हुसैन कॉलोनी में हुई साफ-सफाई
मल्ला तलाई क्षेत्र के अहमद हुसैन कॉलोनी से क्षेत्रवासी दानिश रज़ा खान ने कचरे की समस्या पोस्ट की थी, जिसका समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने बताया था कि पिछले एक साल से लोग कचरा डाल रहे थे, इस मामले में शिकायत भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा था। हालांकि, 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने समाधान करवा दिया है।
सत्यनारायण शर्मा बने 'पब्ल्कि के स्टार'
उदयपुर के मल्ला तलाई के रहने वाले दानिश रज़ा खान ने रोड किनारे कचरा डालने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। इस पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने इसका समाधान करवाया है।
'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.1 साल पुराने कचरे के ढेर से मिली राहत:उदयपुर नगर निगम ने कराई साफ-सफाई, खराब रोड लाइटें विभाग ने करवाईं दुरुस्त 2.बेसहारा पशुओं से बच्चों की सुरक्षा का सवाल:आजाद नगर में नाले का पानी जमा होने से बढ़ी दिक्कत, पुलन और राणा प्रताप नगर में समस्याओं का हुआ समाधान 3.हिरण मगरी में बंद रोड लाइट हुई दुरुस्त:सेक्टर 9 में भी अंधेरे से मिली राहत, जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.रोड लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्या हुई हल:सीवर लाइन के पास गड्ढे, स्ट्रीट लाइट और नाली के टूटे कवर से लोग परेशान 5.उदयपुर के बेदला से फतेहपुरा तक समस्याएं:कार्रवाई के बाद शहर की बदली रही तस्वीर, सुभाष शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.एकलव्य कॉलोनी में सीवर हुआ ठीक:रेबारियों का गुड़ा में जलभराव से मिली राहत, तो कुछ इलाकों में सालों से राहत का इंतजार 7.कृष्णापुरा में सड़क बनने से मिली राहत:रेबारियों का गुरहा में जलभराव दूर, हिरण मगरी, प्रताप नगर और बेदला में समस्याएं बाकी 8.उदयपुर के कृष्णापुरा में बनी सड़क:तारों से हटाई गई पेड़ की डालियां, शहर से सामने आईं कई समस्याओं का हुआ समाधान 9.शहर में जनसमस्याओं का सिलसिला जारी:कहीं जलभराव तो कहीं अंधेरे से लोग परेशान, 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज 10.विश्वविद्यालय के बाहर 1 किमी तक फैला कचरा:बिजली के तारों तक पहुंचीं टहनियां, रोड लाइट की दो समस्याएं सुलझीं, लाइनमैन तुलसीराम ने किया समाधान