किसी भी शहर में बदलाव मूलभूत जरूरतों से जुड़ी छोटी लेकिन गहरा असर डालने वाली समस्याओं को सुलझाने से आता है। प्रशासनिक प्रयास भी लोगों के जुड़ने से ही सफल होते हैं। उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर में इन्हीं छोटी समस्याओं को सुलझाने का सशक्त जन मंच बन गया है। व्यवस्था तक लोगों की आवाज असरदार तरीके से पहुंचाने का यह प्रभावी व्हिसल ब्लोअर बनकर उभरा है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… खाली प्लॉट में डाल रहे कचरा हिरण मगरी से देवेन्द्र मालीवाल ने खुले में कचरा डालने की समस्या का निवारण करने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि ब्राह्मण समाज भवन के आगे खाली पड़े भूखंड में आसपास के लोग कचरा डाल रहे हैं। इससे आसपास काफी गंदगी रहती है। दो दिन से गिरा पेड़ नहीं हटाया हिरण मगरी के शाही कॉम्पलेक्स कॉलोनी, सेक्टर 11, गवरी चौक से प्रद्युम्न सिंह ने प्लॉट संख्या 74 के सामने नीम का पेड़ गिरने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि निगम में कई बार शिकायत दर्ज करवा चुके हैं लेकिन निगम कर्मी इसे हटाने नहीं आए हैं। इसे शीघ्र हटवाएं ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो सके। दो महीने से कॉलोनी में बंद रोड लाइट्स प्रकाश चंद्र अमेटा ने अम्बिका नगर, सावित्री वाटिका रो, हिरण मगरी से रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया है कि सेक्टर 5 की पहली गली में रोड लाइट्स बीते दो महीने से बंद पड़ी हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं। टूटी सड़क और खुली नालियों से परेशान सैरा रोड, होली चौक, महावीर कॉलोनी पार्क से प्रेमचंद चौधरी ने टूटी रोड की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे कोचिंग के पास सड़क टूटी हुई है। इससे अंडरग्राउंड जा रही नाली खुली हुई है। इसमें बच्चों के गिरने का डर हे। इस समस्या का समाधान करवाएं। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सुलझी समस्या शहर के मनवाखेड़ा से विष्णु पटेल ने प्याऊ के पास मिनी हाई मास्क लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि यह लाइट्स बीते दो माह से खराब हैं। साथ ही इसके लोके के खम्भे में करंट भी आ रहा है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने लाइट्स ठीक कर करंट की समस्या का समाधान कर दिया। पार्षद हर्षवर्धन सिंह केलावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ शहर के मनोहरपुरा रोड, अरोड़ा नगर से अजीम अत्तारी ने कॉलोनी में सालों से रोड न बने होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि हीतावालों की बाड़ी में वार्ड 69 की खारोल कॉलोनी में कई सालों से न तो नई सड़क बनी है न पुरानी की मरम्मत हुई है। अज़ीम अत्तारी ने बताया कि कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद पार्षद हर्षवर्धन सिंह केलावत ने करवा दिया। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश