ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल की ओर से 4 अक्टूबर को अशोका ग्रीन्स में उदयपुर स्वास्थ्य महोत्सव सीजन-2 आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में करीब 50 सीनियर डॉक्टर्स की देखरेख में लगभग 1500 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। जांच के बाद लोगों को चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा। फेस्टिवल के संस्थापक हिम्मतसिंह ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘जागरूकता एवं रोकथाम’ रखी गई है। इसका उद्देश्य लोगों को बीमारी होने के बाद उपचार कराने के बजाय समय रहते स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने का संदेश देना है। महोत्सव सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा पारस हेल्थ के फेसिलिटी डायरेक्टर अनुभव सुखवानी ने बताया कि महोत्सव सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श और प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जाएगी। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि महोत्सव में स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विशेषज्ञ संवाद और परिचर्चाएं भी होंगी। महोत्सव से एक दिन पहले 3 अक्टूबर को प्री-नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शहर के उद्योगपति, चिकित्सक और स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे।