उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए शहर के अलग-अलग इलाकों से नागरिक समस्याएं सामने आई हैं। गणेशपुरा में घरों तक पहुंच रहे काले पानी से लोग परेशान हैं, वहीं सेक्टर 11 में सड़क किनारे जमा कचरे से परेशानी बनी हुई है। सज्जनगढ़ रोड की एकलव्य कॉलोनी में ओपन जिम की मशीनों के रख-रखाव की कमी और पहाड़ा क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढे से हादसे का खतरा है। दूसरी ओर, हिरण मगरी के 100 फीट रोड और सेक्टर 9 में बंद रोड लाइट की समस्या का समाधान कर दिया गया है। लोगों को राहत पहुंचाने वाले नगर निगम के लाइनमैन जालम सिंह को ‘पब्लिक का स्टार’ चुना गया। दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… घरों में सप्लाई हो रहा काला पानी
उदयपुर शहर के गणेशपुरा इलाके के बसंत विहार चौराहा क्षेत्र के रहने वाले चुन्नीलाल गायरी ने समस्या पोस्ट की है। उन्होंने 'भास्कर समाधान' पर लिखा कि घरों के नल में गंदा काला रंग का पानी आ रहा है। जिसके कारण रोजमर्रा के कामों में समस्या आ रही है। साथी ही बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है।
रोड पर पड़ी गंदगी को हटाने की उठी मांग
सेक्टर 11 में PHC और जगदगुरू श्रीमद वल्लभाचार्य पार्क के पीछे कचरा पड़ा हुआ है। क्षेत्रवासी महीपाल ने लिखा कि इस जगह को सफाईकर्मियों के जरिए डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। सड़क किनारे कचरा जमा होने से आस-पास के लोगों को काफी समस्या आती है।
मशीनों का रख-रखाव नहीं किए जाने से हो रही परेशानी
सज्जनगढ़ रोड की एकलव्य कॉलोनी के रहने वाले गिरीश भारती ने ओपन जिम की मशीनों से संबंधित समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि गुरुगोविंद सिंह पार्क में लगी मशीनों का रख-रखाव नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण पार्क में आने वाले लोगों को लिए ये ठीक नहीं है।
हादसों को न्यौता दे रहा गड्ढा
पहाड़ा क्षेत्र के कुशल बाग रोड सी निवासी सुनील जैन ने घर के बाहर गड्ढा होने की समस्या पोस्ट की है। अपनी पोस्ट में लिखा कि रोड पर काफी बड़ा गड्ढा होने के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
बंद रोड लाइट को किया गया ठीक
हिरण मगरी के 100 फीट रोड के रहने वाले संजय कुमार की समस्या का समाधान हो गया है। संजय ने पोस्ट किया था कि गली में लगी रोड लाइट खराब हो गई थी, जिसके कारण रोड पर काफी ज्यादा अंधेरा हो रहा था। हालांकि, समस्या पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर लाइट ठीक करवा दी है।
सेक्टर 9 में रोड लाइट हुई ठीक
हिरण मगरी के सेक्टर 9 से क्षेत्रवासी मुकेश कुमार नोटिया ने कुछ समय पहले स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी, जिसका समाधान करवा दिया गया है। उन्होंने बताया था कि क्रिस्टल प्लाजा के पास रोड लाइट बंद रहने से समस्या आ रही थी। इसपर नगर निगम के लाइनमैन ने इसका समाधान करवाया है।
जालम सिंह बने 'पब्लिक के स्टार'
उदयपुर के सेक्टर 9 वर्मा कॉलोनी के रहने वाले मुकेश कुमार ने पिछले 2 महीने से रोड लाइट खराब होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। जिसपर नगर निगम के लाइनमैन जालम सिंह ने मौके पर जाकर लाइट ठीक करवा दी है।
'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.रोड लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्या हुई हल:सीवर लाइन के पास गड्ढे, स्ट्रीट लाइट और नाली के टूटे कवर से लोग परेशान 2.उदयपुर के बेदला से फतेहपुरा तक समस्याएं:कार्रवाई के बाद शहर की बदली रही तस्वीर, सुभाष शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.एकलव्य कॉलोनी में सीवर हुआ ठीक:रेबारियों का गुड़ा में जलभराव से मिली राहत, तो कुछ इलाकों में सालों से राहत का इंतजार 4.कृष्णापुरा में सड़क बनने से मिली राहत:रेबारियों का गुरहा में जलभराव दूर, हिरण मगरी, प्रताप नगर और बेदला में समस्याएं बाकी 5.उदयपुर के कृष्णापुरा में बनी सड़क:तारों से हटाई गई पेड़ की डालियां, शहर से सामने आईं कई समस्याओं का हुआ समाधान 6.शहर में जनसमस्याओं का सिलसिला जारी:कहीं जलभराव तो कहीं अंधेरे से लोग परेशान, 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज 7.विश्वविद्यालय के बाहर 1 किमी तक फैला कचरा:बिजली के तारों तक पहुंचीं टहनियां, रोड लाइट की दो समस्याएं सुलझीं, लाइनमैन तुलसीराम ने किया समाधान 8.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जन मंच:पोस्ट के बाद खुला नाला ढका, रोड लाइट की लंबित समस्या भी सुलझी, लाइनमैन नरेश बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.चोक नाली और बदहाल टॉयलेट से परेशानी:'भास्कर समाधान' पर उठीं कई नागरिक समस्याएं, लाइनमैन रोशनलाल की कार्रवाई से लोगों को मिली राहत