उदयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें स्ट्रीट लाइट बंद रहने, सड़क पर कचरा जमा होने और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। समस्याएं सामने आने के बाद संबंधित विभागों की ओर से समाधान के लिए कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... स्वास्थ्य निरीक्षक शेखर शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' खेड़ा सेक्टर-13 से अजय बजाज ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क पर कचरे का ढेर जमा हो गया है। कचरा जमा होने से आसपास गंदगी फैल रही थी और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शेखर शर्मा ने कार्रवाई करवाते हुए सड़क से कचरा हटवा दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए स्वास्थ्य निरीक्षक शेखर शर्मा को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। वीणा नगर में दिनभर जलने वाली रोड लाइट की समस्या हुई दूर महाराणा प्रताप कॉलोनी, हिरण मगरी से एक आम नागरिक ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वीणा नगर में रोड लाइट दिनभर जलती रहती है। इससे बिजली की अनावश्यक खपत हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए इसका समाधान करवा दिया गया। इससे बिजली की बर्बादी रोकने में मदद मिली और लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... परशुराम मार्ग पर पांच दिन से बंद रोड लाइट, लोग परेशान पुष्पांजलि विहार स्थित परशुराम मार्ग से महावीर प्रसाद जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट पिछले पांच दिनों से बंद है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से रोड लाइट जल्द ठीक करवाकर चालू करने की मांग की है। न्यू आनंद विहार में सड़क पर जमा कचरा, बढ़ रही गंदगी न्यू आनंद विहार से रमेश कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर कचरा जमा हो गया है। समय पर कचरा नहीं उठने से आसपास गंदगी बढ़ रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर जमा कचरा हटवाने और नियमित सफाई करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ बना पब्लिक की आवाज:8 महीनों से बंद रोड लाइट्स हुईं चालू, पानी की लीक पाइपलाइन भी सुधरी 2.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 3.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 4. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 5.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 6.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 7.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 8.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 9.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप