उदयपुर शहर के कानपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास 13 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। गुरुवार रात को अजगर FCI गोदाम के आगे सड़क पर पहुंच गया था, जहां उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ा और बाद में वन क्षेत्र में छोड़ दिया। दरअसल, गुरुवार करीब 9 बजे FCI गोदाम के आगे आकाशवाणी के पास में उमेश शर्मा की सबसे पहले अजगर पर नजर पड़ी। अजगर को सड़क के पास देखकर उन्होंने तत्काल वाइल्ड एनिमल एंड नेचर रेस्क्यू सोसाइटी के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। 13 फीट लंबा अजगर दिखा तो मचा हड़कंप सूचना मिलते ही सोसाइटी के संस्थापक विक्रम सालवी के निर्देशन में रेस्क्यू टीम के सदस्य शुभम मेनारिया और प्रशांत मेनारिया मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर करीब 13 फीट लंबा था। इसके बाद टीम ने उसे सुरक्षित रूप से वन क्षेत्र में ले जाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।