उदयपुर के कौशल श्रीमाली खाटूश्याम जी के दर्शन की मनोकामना लेकर साइकिल पर रवाना हुए है। बाबा श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने और उनके दरबार में शीश नवाने के संकल्प के साथ उन्होंने शुक्रवार सुबह अपने निवास बड़गांव स्थित वैशाली नगर से इस धार्मिक यात्रा का शुभारंभ किया था। उनकी माताजी ने साइकिल की विधिवत पूजा-अर्चना की और अपने बेटे के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें मंगलमय यात्रा के लिए विदा किया। उनकी इस यात्रा में भक्ति के साथ दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और शारीरिक परिश्रम का भी अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है। इनके साथ में चिराग़ प्रजापति, लोकेंद्र सिंह और जतिन साहू यात्रा कर रहे हैं। खाटूश्याम के जयकारों से गूंज कौशल श्रीमाली ने 8 अक्टूबर को खाटूश्याम जी के दरबार में पहुंचकर दर्शन करने का लक्ष्य लिया है। वे हर दिन करीब 100 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे। यात्रा में उनके साथ चार सहयोगी भी जुड़े हैं, जो समय-समय पर बदलते हुए एक अन्य साइकिल पर उनके साथ सफर करेंगे। यात्रा की रवानगी के अवसर पर वार्ड 1 के पार्षद संजय शर्मा, श्रीमाली समाज के प्रतिनिधि तथा वैशाली नगर कॉलोनी के निवासी मौजूद रहे।