उदयपुर शहर में नागरिक सुविधाओं और समस्याओं को लेकर 'भास्कर समाधान' अभियान के तहत लगातार खबरें सामने आ रही हैं। एक ओर जहां जवाहर नगर, नीमच खेड़ा, फतेहपुरा और देवली नेहाला जैसी कॉलोनियों के निवासी टूटी सड़कें, चोक नालियां, खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर, बेसहारा पशुओं का आतंक और स्ट्रीट लाइट न होने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में राहत की खबर भी है। स्टार सिटी कॉलोनी और अहमद हुसैन कॉलोनी में शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने सफाई और लाइट मरम्मत का कार्य पूरा कर दिया है। दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… महीनों से टूटी रोड के कारण जलभराव की समस्या उदयपुर शहर के जवाहर नगर के रहने वाले विकास छाबड़िया ने 'भास्कर समाधान' पर चोक नाली की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि रोड पर आए दिन नाली चोक होने के कारण गंदा पानी बहता है। साथ ही बताया कि लगभग आठ महीने से रोड भी टूटी हुई है। खाली प्लॉट में भरा कचर, फैली बदबू शहर के नीमच खेड़ा क्षेत्र के मंदिर की पार्किंग के सामने से कचरे की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी अनुज ने लिखा कि मंदिर की पार्किंग के ठीक सामने खाली प्लॉट में कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिससे बदबू भी आती है। टू-व्हीलर वालों के पीछे दौड़ते हैं बेसहारा पशु फतेहपुरा के बेदला रोड से मुर्तजा ने बेसहारा पशुओं की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि चुंगी नाका की गली में बहुत समय से पशुओं का आतंक है। बच्चों को बाहर खेलने में भी डर लगने लगा है। ये पशु लोगों के पीछे भागते हैं, जिसके कारण टू-व्हीलर वालों के लिए खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों में अंधेरे की समस्या देवली नेहाला गांव के रहने वाले सुनील कुमार ने स्ट्रीट लाइट न होने की समस्या साझा की है। उन्होंने बताया कि पूरी कॉलोनी में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है, जिसके कारण बारिश के दिनों में काफी समस्या आती है। लोगों को जानवरों, कीड़ों का डर बना रहता है। इस मामले में दो महीने से शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हो रहा है। कॉलोनी की खराब रोड लाइट हुई दुरुस्त शहर के स्टार सिटी कॉलोनी के डॉ. भीम सिंह सोनिगरा की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की थी कि कॉलोनी की रोड लाइट खराब हो गई थी। इस मामले में समस्या पोस्ट करने के कुछ दिनों बाद विभाग ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है। अहमद हुसैन कॉलोनी में हुई साफ-सफाई मल्ला तलाई क्षेत्र के अहमद हुसैन कॉलोनी से क्षेत्रवासी दानिश रज़ा खान ने कचरे की समस्या पोस्ट की थी, जिसका समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने बताया था कि पिछले एक साल से लोग कचरा डाल रहे थे, इस मामले में शिकायत भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा था। हालांकि, 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य ​अधिकारी ने समाधान करवा दिया है। सत्यनाराण शर्मा बने 'पब्ल्कि के स्टार' उदयपुर के मल्ला तलाई के रहने वाले दानिश रज़ा खान ने रोड किनारे कचरा डालने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। इस पर नगर निगम के स्वास्थ्य ​अधिकारी सत्यनाराण शर्मा ने समाधान करवाया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.बेसहारा पशुओं से बच्चों की सुरक्षा का सवाल:आजाद नगर में नाले का पानी जमा होने से बढ़ी दिक्कत, पुलन और राणा प्रताप नगर में समस्याओं का हुआ समाधान 2.हिरण मगरी में बंद रोड लाइट हुई दुरुस्त:सेक्टर 9 में भी अंधेरे से मिली राहत, जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.रोड लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्या हुई हल:सीवर लाइन के पास गड्ढे, स्ट्रीट लाइट और नाली के टूटे कवर से लोग परेशान 4.उदयपुर के बेदला से फतेहपुरा तक समस्याएं:कार्रवाई के बाद शहर की बदली रही तस्वीर, सुभाष शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.एकलव्य कॉलोनी में सीवर हुआ ठीक:रेबारियों का गुड़ा में जलभराव से मिली राहत, तो कुछ इलाकों में सालों से राहत का इंतजार 6.कृष्णापुरा में सड़क बनने से मिली राहत:रेबारियों का गुरहा में जलभराव दूर, हिरण मगरी, प्रताप नगर और बेदला में समस्याएं बाकी 7.उदयपुर के कृष्णापुरा में बनी सड़क:तारों से हटाई गई पेड़ की डालियां, शहर से सामने आईं कई समस्याओं का हुआ समाधान 8.शहर में जनसमस्याओं का सिलसिला जारी:कहीं जलभराव तो कहीं अंधेरे से लोग परेशान, 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज 9.विश्वविद्यालय के बाहर 1 किमी तक फैला कचरा:बिजली के तारों तक पहुंचीं टहनियां, रोड लाइट की दो समस्याएं सुलझीं, लाइनमैन तुलसीराम ने किया समाधान 10.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जन मंच:पोस्ट के बाद खुला नाला ढका, रोड लाइट की लंबित समस्या भी सुलझी, लाइनमैन नरेश बने ‘पब्लिक के स्टार’