उदयपुर की 5 नगर पालिकाओं में से 3 में कांग्रेस को बहुमत मिलने से इनका बोर्ड बनना लगभग तय हो गया है। वहीं बाकी 2 फतहनगर और वल्लभनगर पालिकाओं में बीजेपी को बहुमत मिला है। फतहनगर में कुल 25 सीटों में से भाजपा को 13 और कांग्रेस को 12 सीटें मिली हैं। मावली में कुल 20 सीट में से भाजपा को 9, कांग्रेस को 10 और एक सीट अन्य के खाते में गई। भींडर नगर पालिका में कुल 25 सीट में 13 कांग्रेस और 12 बीजेपी को मिली है। इसी तरह वल्लभनगर की बात करें तो कुल 20 सीट में से 16 बीजेपी और 4 पर कांग्रेस ने जीत ​हासिल की है। कानोड में से कुल 20 सीट में से कांग्रेस को 14 सीट के साथ बहुमत हालिस हुआ है जबकि बीजेपी को 6 सीट पर जीत मिली है। भींडर में 25 सीटों में से 13 पर कांग्रेस, 12 पर बीजेपी जीती वल्लभनगर में 16 में बीजेपी और 4 में कांग्रेस जीती