उदयपुर से हवाई सफर करने वाले लोगों के लिए सीधी कनेक्टिविटी बढ़ने वाली है। त्योहारी सीजन को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने नए रूट्स पर उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है। इसी कड़ी में इंडिगो एयरलाइंस ने उदयपुर से नोएडा और नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही बेंगलुरु और उदयपुर के बीच भी अकासा एयर की फ्लाइट शुरू हो रही है। नोएडा और उदयपुर के बीच सीधी उड़ान सेवा 25 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके तहत फ्लाइट संख्या 6E 7631 नोएडा से दोपहर 1:30 बजे चलकर दोपहर 3:10 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट संख्या 6E 7632 उदयपुर से शाम 6:20 बजे रवाना होकर रात 8 बजे नोएडा पहुंचेगी। यह विमान सेवा रोजाना संचालित की जाएगी। वहीं नवी मुंबई और उदयपुर के बीच दैनिक उड़ान सेवा 15 नवंबर से शुरू होगी। इस रूट पर फ्लाइट संख्या 6E 2009 नवी मुंबई से सुबह 10:05 बजे उड़कर सुबह 11:15 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी के समय फ्लाइट संख्या 6E 2010 उदयपुर से सुबह 11:50 बजे चलकर दोपहर 1:05 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी। मुंबई और बेंगलुरु के लिए 15 अक्टूबर से उड़ान इन नई उड़ानों के शुरू होने से उदयपुर आने वाले पर्यटकों, कारोबारियों और आम यात्रियों को सीधा हवाई संपर्क मिल सकेगा। इससे दक्षिणी राजस्थान की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और पर्यटन तथा व्यापार से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। यात्री इन उड़ानों के लिए इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप या अधिकृत ट्रेवल एजेंटों के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा अकासा एयर की ओर से भी 15 अक्टूबर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी दैनिक उड़ानें शुरू की जा रही हैं। अकासा एयर 15 अक्टूबर से उदयपुर को मुंबई और बेंगलुरु के साथ सीधी दैनिक उड़ानों के जरिए जोड़ने जा रही है। इसके तहत फ्लाइट नंबर QP 1155 मुंबई से सुबह 11:25 बजे चलकर दोपहर 1:00 बजे उदयपुर पहुंचेगी और वापसी में फ्लाइट QP 1156 उदयपुर से दोपहर 1:40 बजे रवाना होकर दोपहर 3:10 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसके साथ ही बेंगलुरु और उदयपुर के बीच भी अकासा एयर की फ्लाइट शुरू हो रही है, जिसमें फ्लाइट QP 1527 बेंगलुरु से सुबह 8:40 बजे चलकर सुबह 10:55 बजे उदयपुर पहुंचेगी तथा वापसी में फ्लाइट QP 1528 उदयपुर से सुबह 11:35 बजे रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।