उदयपुर में एक ज्वेलर्स की शॉप पर ग्राहक बनकर आया शातिर बदमाश केवल 11 मिनट में 3.25 लाख रुपए की ज्वेलरी चुराकर फरार हो गया। आरोपी दुकान मालिक को 15 मिनट में वापस आने का झांसा देकर भाग गया। जब तक दुकानदार को ज्लेवरी चोरी होने का पता चला, तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था। घटना सवीना थाना क्षेत्र के तीतरड़ी चौराहा स्थित नमो ज्वेलर्स की गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास की है। इसके बाद दुकान मालिक ने सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो पूरी वारदात का पता चला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत जुटाए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पहले देखिए, घटना से जुड़ी 4 PHOTO'S दुकानदार को पता चला तो CCTV फुटेज किए चेक दरअसल, गुरुवार को सुबह सुबह 10:32 पर एक शातिर शॉप पर ग्राहक बनकर पहुंचा और दुकानदार को सोने की बालियां दिखाने की डिमांड करने लगा। इस दौरान दुकानदार को बातों में उलझाते हुए ध्यान भटकाने लगा और एक-एक कर बालियां देखता रहा। तभी उसने 25 ग्राम वजनी सोने की बालियां पार कर ली और वहां से सुबह 10:43 बजे फरार हो गया। बाद में जब दुकानदार को पता लगा तो उसने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें आरोपी की करतूत सामने आ गई। सीसीटीवी में आरोपी दुकान में वारदात को अंजाम देते नजर आ रहा है। पी​ड़ित ने सवीना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ध्यान भटकाकर चुराई सोने की बालियां दुकानदार सुरेश पांचाल ने बताया कि दुकान पर मैं मौजूद नहीं था। मेरे पिताजी बैठे थे। तभी एक व्यक्ति आया और पिताजी को बोला कि उसे बालियां चाहिए। पिताजी ने उसे बालियां दिखाईं। एक बॉक्स में करीब 5 से 6 पैकेट में अलग-अलग साइज की बालियां थीं। पांचाल ने बताया कि आरोपी बालियां देखते हुए पिताजी का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा था। तभी उसने एक पैकेट अपनी उंगली में फंसाया और खुद की जेब में रख लिया। फिर 15 मिनट में वापस आने का बोलकर चला गया। बाद में पिताजी को​ शक हुआ तो उन्होंने बालियों का वजन किया तो उसमें 25 ग्राम बालियां कम पाईं। जिनकी कीमत करीब 3.25 लाख रुपए है।