उदयपुर के साइंस कॉलेज की पार्किंग में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक का शव कॉलेज परिसर में रविवार शाम करीब 4 बजे पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। पार्किंग में किसी ने शव लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और एमबी अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट कराया। थानाधिकारी रतनसिंह चौहान ने बताया- प्राथमिक इलाज में मामला सुसाइड का लग रहा है। मृतक की फिलहाल की पहचान नहीं हो पाई है। युवक कौन और किस उद्देश्य से कॉलेज परिसर में आया था। इसका पता शिनाख्तगी के बाद ही लग पाएगा।