उदयपुर में मंगलवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। फिर दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन वापस बादल छा गए और रुक-रुक बारिश होती रही। रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। दोपहर तक बारिश को विराम लगा गया। अगले दो दिन तक बारिश की संभावना उदयपुर में बीते ​तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में कमी आई है। इस कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। उदयपुर में आज दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।