उदयपुर में सोमवार सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी है। सुबह रिमझिम बरसात के बाद मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद दोपहर को कुछ समय के लिए मौसम साफ हुआ और धूप निकल आई। फिर वापस अचानक बादल छाए और बिजली गरजने के साथ बारिश शुरू हो गई। तब से रुक-रुक बारिश का जारी है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। लंबे समय बाद दो दिन से उदयपुर में बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।