उदयपुर के एक ग्रामीण थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवती को अहमदाबाद में 1.50 लाख रुपए में बेचने का मामला सामने आया है। युवती के काका का लड़का यानी चचेरा भाई ही उसे बहला फुसलाकर अहमदाबाद ले गया था। और वहां फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक को डेढ़ लाख रुपए में बेचा दिया। फिर पैसे लेकर गांव आ गया। वहीं, फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने युवती के साथ जबरन रेप की घटना को अंजाम दिया। 5 दिन बंधक बनाकर किया रेप आरोपी युवक ने 5 दिन तक युवती को अपने कमरे में बंधक बनाए रखा। किसी को बताने या केस दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। 25 अगस्त को युवती जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से बचकर वापस अपने गांव आ गई। डरी-सहमी युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने कल रात (26 अगस्त) करीब 8.30 बजे मुकदमा दर्ज कराया है। थानाधिकारी गोपाल सिंह मीणा ने बताया कि 19 अगस्त को पीड़िता के ही काका का लड़का उसे अहमदाबाद लेकर गया था और 1.50 लाख में उसे बेच दिया। पीड़िता को आज बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। साथ ही उसके काका के लड़के से पूछताछ की जा रही है। आरोपी फैक्ट्री कर्मचारी को पकड़ने के लिए टीम अहमदाबाद जाएगी। जहां से उसे गिरफ्तार किया जाएगा। AI इमेज से समझिए पूरा मामला-