उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के ढूंढिया के राणेरा पाल स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में गुरुवार रात चोरी हो गई। चोर दानपात्र तोड़कर उसमें रखे रुपए लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दो नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। इनके साथ एक महिला मंदिर के दूसरी तरफ नजर रखते दिखाई दे रही है। दरअसल, सुबह जब मंदिर पुजारी पूजा करने पहुंचे तो घटना का पता लगा। सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। इधर, घटना के बाद मंदिर मंडल और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि इससे पहले भी मंदिर में दो-तीन बार चोरी की घटना हो चुकी है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। जल्द चोर नहीं पकड़े जाने पर आंदोनल की चेतावनी मंदिर मंडल ने वल्लभनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं की जानकारी भी दी और CCTV फुटेज उपलब्ध करवाए। मंदिर मंडल ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की पहचान कर चोरी का खुलासा करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द चोर नहीं पकड़े गए तो ग्रामीण सड़क जाम कर आंदोलन करेंगे।